पेट में गैस का घरेलू उपचार home remedies for gas in stomach





home remedies for gas in stomach

पेट में गैस का घरेलू उपचार home remedies for gas in stomach

1. पाचन संबंधी समस्याओं का समाधान करें Solve Digestive Problems

पाचन संबंधी समस्या वाले लोग पेट में फंसे हुए गैस का अनुभव करते है। जिससे अक्सर पेट फूलना और गैस दर्द का अनुभव करते है। अपने जीवनशैली में बदलाव ला करके और दवा के माध्यम से इस समस्या का समाधान हो सकता है।
लैक्टोज असहिष्णुता वाले लोग आम तौर पर गैस दर्द का अनुभव करते हैं, ऐसे लोगों को लैक्टोज से बचने के लिए अधिक से अधिक कदम उठाना चाहिए।

2. खाना खाने के बाद सौंफ लें Take Fennel After Meal

सौंफ हमारे शरीर में फंसी हुई हवा निकालने में मदद करता है। खाने के बाद एक चम्मच सौंफ चबाना गैस का सदियों पुराना एक लोकप्रिय प्राकृतिक उपचार है।

गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को डाक्टर से सलाह लेकर इसका उपयोग करना चाहिए।

3. पेट को गर्म करें Warm The Stomach

पेट में गैस से दर्द होने पर गर्म पानी की बोतल पेट पर लुढ़कायें या हीटिंग पैड रखें। आंत में फसें हुए गैस को गर्म करने से आंतों को आराम मिलता है। पेट गर्म करने से दर्द की अनुभूति कम हो सकती है।



4. व्यायाम करें Do Exercise

हल्के व्यायाम करने से पेट के मांसपेशियों को आराम मिल सकता हैं तथा पाचन तंत्र के माध्यम से गैस को बाहर करने में मदद मिल सकता हैं। भोजन के बाद पैदल चलने से विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है।

5. पानी के साथ एप्पल साइडर सिरका लें Take Apple Cider Vinegar With Water

पेट का एसिड और पाचन एंजाइमों के उत्पादन में एप्पल साइडर सिरका सहायता करता है। यह पेट गैस के दर्द को जल्दी से कम करने में भी सहयोग कर सकता है।
एक गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच एप्पल साइडर सिरका का डालें और खाना खाने से पहले इसे पीयें। ऐसा करने से गैस दर्द और सूजन को रोकने में मदद मिलेगा । एप्पल साइडर सिरका पीने के बाद मुंह को पानी से धोना आवश्यक है, क्योंकि सिरका दांतों के इनेमल को नुकसान कर सकता है।

6. गहरा सांस लें Breathe Deeply

गहरा साँस लेने से पेट में फंसे हुए गैस से सम्बंधित दर्द और परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।

7. लौंग का तेल clove oil

लौंग के तेल का उपयोग भी सदियों से पाचन संबंधी समस्याओं जैसे पेट का सूजन, गैस और अपच का इलाज करने के लिए किया जाता है। इसमें अल्सर से लड़ने वाला गुण भी होता हैं।
खाना खाने के बाद लौंग के तेल का सेवन करने से पाचन शक्ति बढ़ सकता हैं और आंतों में गैस का मात्रा कम हो सकता है।




8. पुदीना सप्लीमेंट लें Take Mint Supplements

पुदीना का तेल या कैप्सूल सदियों से कब्ज और फंसी हुई गैस का समाधान के लिए लोग लेते है। कुछ शोधों से ज्ञात हुआ है कि गैस के लक्षणों के लिए पीपरमेंट का उपयोग भी लाभकारी हैं।
पाचन या गैस समस्या के लिए हमेशा एंटरिक-कोटेड कैप्सूल लें। दूसरे कैप्सूल पाचन तंत्र में बहुत जल्दी घुल सकते हैं जिसका प्रभाव ठीक नहीं हो सकता है।
पुदीना लोहे के अवशोषण को रोकता है, इसलिए पुदीना का तेल या कैप्सूल को Iron की गोली या खुराक के साथ या एनीमिया वाले लोगों को नहीं लेना चाहिए।

9. सक्रिय चारकोल का उपयोग करें Use Activated Charcoal

यह एक प्राकृतिक उत्पाद है जिसे स्वास्थ्य खाद्य भंडार या फार्मेसियों से खरीदा जा सकता है। भोजन से पहले और बाद में सक्रिय चारकोल लेने से फंसी हुई गैस को रोकने में मदद मिल सकता हैं। लकड़ी के सक्रिय कोयले का सेवन करना अच्छा होता है। इससे कब्ज और मतली जैसे लक्षणों को रोकने में मदद मिलता है। सक्रिय चारकोल के प्रभाव से मल को काला कर सकता है लेकिन इसका कोई नुकसान नहीं है। जब कोई व्यक्ति लकड़ी के कोयला का खुराक लेना बंद कर देता है तो मल की स्थिति ठीक हो जाती है।

डाक्टर से सलाह लें Consult A Doctor

फंसी हुई गैस दर्दनाक और ज्यादा परेशान करने वाली हो सकती है। यदि घरेलू उपचारों और उपायों से राहत ना मिले तो डाक्टर के यहाँ ले जाना चाहिए। गैस से ज्यादा दर्द वाले लोगों को तुरंत डॉक्टर से दिखाना चाहिए, खासकर यदि दर्द कब्ज , दस्त , बुखार या मलाशय से रक्तस्राव के साथ है।

हर आदमी एक समय में एक बार गैस के फंसने का अनुभव करता है। यदि नियमित रूप से दर्द, पेट का फूलना और अन्य जठरांत्र संबंधी लक्षणों का अनुभव हो रहा हो तो यह चिकित्सा स्थिति या भोजन की संवेदनशीलता का संकेत है।

Jane अपच का घरेलू इलाज Home Remedies For Indigestion



Related Posts