गर्मी के मौसम में क्या खाना चाहिए What To Eat During The Summer Season





What To Eat During The Summer Seasonगर्मियों का समय अपने आहार में बदलाव लाने वाला समय है। ज्यादा समय तक घर से बाहर रहना तथा गर्मी के वजह से पसीना आने से स्वास्थ्य समस्याएं जैसे निर्जलीकरण, त्वचा संवेदनशीलता, विटामिन और खनिज की कमी का खतरा हो सकता है। खाद्य विशेषज्ञों के अनुसार गर्मियों में स्थानीय फल खाएं। गर्मियों में मौसम के अनुसार होने वालों स्थानीय फलों में पोषक तत्व अच्छा होता है। लेकिन इस पर पूर्णतया निर्भर नहीं रहा जा सकता। गर्मियों के मौसम में आपको क्या खाना-पीना चाहिए नीचे दिया गया है –

1. तरबूज Watermelon

गर्मी होने पर जैसा फल खाना चाहिए तरबूज बिल्कूल ही उचित है। यह फल गर्मी होने पर खाना लाभकारी है। आहार विशेषज्ञ कहते हैं कि तरबूज मे स्थित जल सामग्री गर्मी से राहत दिलाता है तथा शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। तरबूज मे स्थित उच्च पानी की मात्रा भरा हुआ महसूस कराता है। तरबूज में लाइकोपीन भी होता है, जिससे सूरज के धूप से त्वचा की कोशिकाओं को होने वाले क्षति से रक्षा करता है।

2. टमाटर Tomatoes

टमाटर एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी से भरपूर होता हैं, इसमें लाइकोपीन जैसे लाभकारी फाइटोकेमिकल्स भी होता हैं, जो पुराने बीमारियों से लड़ने में सहयोग करता हैं।

3. तोरी Tori

इसमे पेक्टिन नामक फाइबर होता है, जो हृदय के लिए लाभकारी है। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने मे भी मदद करता है।

4. दही Curd

दही खाने से संतुष्टी मिलती है। यह वसा में कम तथा प्रोटीन में उच्च होता हैं। दही प्रोबायोटिक्स, और इसमे मौजूद बैक्टीरिया लाभकारी है। दही पाचन तंत्र को ठीक रखता है।




5. संतरा Orange

यह मीठा खट्टा फल पोटेशियम से यूक्त होता है, संतरा गर्मियों में पोषक तत्व के लिए महत्वपूर्ण है। पसीना के माध्यम से हम पोटैशियम खोते हैं, जिससे मांसपेशियों में ऐंठन होता है। संतरा में लगभग 80% पानी होता हैं, इसलिए गर्मी से होने वाले पसीने से शरीर को हाइड्रेटेड रखता है।

6. ग्रीन टी Green Tea

यदि आप अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी से बढ़िया पेय चाहते है तो ग्रीन टी लेना चाहिए। ग्रीन चाय पानी के सेवन का पूरक है। अध्ययनों से पता चला कि हरी चाय कैंसर और हृदय रोग, कोलेस्ट्रॉल को कम करने और चयापचय को ठीक रखने में मदद करता है।

जामुन फाइबर का एक अच्छा स्रोत हैं। रास्पबेरी में बहुत से लाभकारी गुण हैं लेकिन महंगा होने के कारण बहुत से लोगों का ध्यान इस पर नहीं जाता है। रास्पबेरी में बहुत से लाभकारी गुण हैं। रास्पबेरी में विटामिन सी प्रचुर मात्रा मे पाया जाता हैं तथा प्रति कप 8 ग्राम फाइबर होता है।

7. सलाद और पत्तेदार साग Salad And Leafy Greens

त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए सलाद और पत्तेदार साग खायें। गहरे हरे रंग के खाद्य पदार्थों के सेवन से सूरज के धूप से त्वचा की होने वाली क्षति से बचाव होता है। इसमे पाये जाने वाले तत्व यूवी किरणों से बचाते है तथा त्वचा की सुरक्षा को मजबूत करते हैं।

8. खुमानी और आड़ू Khumanis And Peaches

ये फल फाइबर का एक अच्छा स्रोत है। आड़ू और खुमानी दोनों विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट बीटाकैरोटीन से भरपूर होता हैं। आड़ू में विटामिन सी भरपूर पाया जाता है।

9. सेब, नाशपाती और अंजीर Apples, Pears And Figs

इन फलों में फाइबर होता हैं। अधिकतम पोषण प्रभाव के लिए सेब , नाशपाती और अंजीर खायें। खाने से पहले फलों को अच्छी तरह से धो लें। मध्यम आकार के दो सूखे अंजीर में 1.5 ग्राम से ज्यादा फाइबर होता है।




10. सौंफ और अजवाइन Fennel And Celery

यह मूत्रवर्धक के रूप में काम करता हैं। सौंफ और अजवाइन शरीर को निर्जलीकरण मे मदद करता है। इसमे मौजूद तत्व किडनी को उत्तेजित करता हैं, जिससे शरीर से अतिरिक्त तरल पदार्थ बाहर निकल जाता हैं। यह पेट के सूजन को भी रोकता है।

11. मेवे Nuts

काजू, बादाम, और मूंगफली वसा का अच्छा श्रोत है और ये खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते है।

12. एवोकाडो Avocados
यह मोनोअनसैचुरेटेड वसा का एक स्वस्थ श्रोत है। यह दिल और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।

अपच का घरेलू इलाज Home Remedies For Indigestion



Related Posts