चुकंदर का प्रयोग करके अपने होंठों को गुलाबी करने का उपाय Way To Pink Your Lips Using Beetroot





Way  To Pink Your Lips Using Beetrootप्राकृतिक रूप से गुलाबी होंठ हम सभी लोग चाहते हैं। गुलाबी होंठ हमारी सुंदरता को निखारता हैं जिससे हम अधिक आकर्षक लगते हैं। अपने दैनिक जीवन में चुकंदर का प्रयोग करके आप आसानी से होंठों के गुलाबी रंग को प्राप्त कर सकते हैं। यह प्राकृतिक है, रासायनिक तत्वों से मुक्त है तथा सस्ता और आसान उपाय है। चुकंदर का उपयोग होंठों को गुलाबी करने के अलावा गालों को भी गुलाबी करने के लिए कई तरह से उपयोग किया जा सकता है। चुकंदर का उपयोग करके आप कुछ ही समय में अपने होंठों और गालों को गुलाबी कर सकते हैं।

चुकंदर का उपयोग करने का तरीका How To Use Beet

सलाद के रूप में As a Salad

आप अपने आहार में चुकंदर को सलाद के रूप में नियमित रूप से शामिल कर सकते हैं। जल्द परिणाम देखने के लिए इसे दिन में दो बार खाएं।
pink lips after using chukandar




चुकंदर का रस Beetroot Juice
जूस में चुकंदर का रस मिला कर पी सकते है। इसे फल के रूप मे खाने मे असुविधा होता है क्योंकि इसका स्वाद खुरदुरा होता है। यदि आप इसे जूस के रूप में ले रहे है तो आपको नियमित रूप से लेना होगा। सर्दियों के समय में चुकंदर का रस पीना बहुत अच्छा होता है क्योंकि इसका प्रकृति गर्म होता है। यदि आप नियमित रूप से चुकंदर का जूस पीते है तो एक महीने में आप के होंठों का रंग गुलाबी होने लगेंगे।



चुकंदर और नारियल तेल Beet And Coconut Oil

अपने आहार में चुकंदर का सेवन करने के अलावा, आप इसके रस को नारियल तेल मे मिला कर होठों पर लगा सकते है। 2 टेबलस्पून चुकंदर का रस में 4-5 बूंदें नारियल का तेल मिलाकर इसे रूई की मदद से अपने होठों पर लगाएं। कुछ समय बाद इसे धो सकते है। सर्वोत्तम परिणाम पाने के लिए रोजाना इस उपाय का पालन करें।



Related Posts