कैटरीना कैफ का जीवन परिचय Biography Of Katrina Kaif





Biography Of Katrina Kaifकैटरीना कैफ का जन्म हांगकांग में हुआ था। उनके पिता का नाम मोहम्मद कैफ काश्मीर, भारत के थे और माता अंग्रेज, इंग्लैंड की थी। माता का नाम , सुज़ैन तुरकुट्टे (Suzanne Turquotte ) था। कैटरीना जब बहुत छोटी थी तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया। उनके सात भाई-बहन हैं। जब कैटरीना का उम्र 8 वर्ष था तव वे हांगकांग से चीन उसके बाद जापान, फ्रांस , स्विट्जरलैंड, क्राकोव, बर्लिन, बेल्जियम और कई अन्य पूर्वी यूरोपीय देशों में चली गई, जहां कैटरीना और उसका परिवार हर बार कुछ महीने तक रहते थे। फिर वो हवाई, उसके बाद अपने माँ के गृह देश, इंग्लैंड चली गयी। वो मुंबई आने से पहले केवल तीन साल तक ही लंदन में रहीं।

कैटरीना कैफ मलयालम और तेलुगु फिल्मों में भी काम की है। उन्हें वर्ष 2008, 2009 और 2010 में ईस्टर्न आई द्वारा दुनिया की सबसे सेक्सी एशियाई महिला चुना गया था। कैटरीना का नागरीकता ब्रिटिश का है वो भारत में रोजगार वीजा पर रह कर काम करती हैं।



व्यवसाय Career

कैफ अपने मॉडलिंग करियर का शुरुआत चौदह साल के उम्र में ही शुरू कर दी थी। उन्होंने अपनी पहला काम ज्वैलरी campaign से शुरू किया। इसके बाद वे एक मॉडल एजेंसी के साथ अनुबंध करके लंदन में मॉडलिंग का काम शुरू कर दी। कैफ लंदन फैशन वीक में भी भाग लिया है।

वर्ष 2003 में कैटरीना की पहली फिल्म बूम था। इसके बाद वो मुंबई चली गईं और उन्हें कई मॉडलिंग असाइनमेंट ऑफर किया गया। शुरू मे सभी फिल्म निर्माता उन्हे लेने में संकोच करते थे क्योंकि वो हिंदी नहीं बोल पाती थी।




कैटरीना कैफ ने कहा है कि वो भारतीय दर्शकों से जुड़ने के लिए अपने पिता का उपनाम अपनाया है। उनकी पहली फिल्म बूम के निर्माता आयशा श्रॉफ ने खुलासा किया कि पहले कैटरीना अपना उपनाम काजी लगाती थी। उनके अनुसार काजी उपनाम धार्मिक लगता था। इसलिए काजी उपनाम बदलकर कैफ रख लिया गया।

पुरस्कार और उपलब्धियां Awards and Achievements

कैटरीना कैफ को अब तक 35 पुरस्कार मिले हैं। इन पुरस्कारों मे 3 स्टारडस्ट अवार्ड्स, 2 स्क्रीन अवार्ड्स, 1 आईफा अवार्ड, 3 जी सिने अवार्ड्स और 1 स्टार गिल्ड अवार्ड्स’ शामिल हैं। 2011 में पीपुल पत्रिका द्वारा भारत की सबसे खूबसूरत महिला बताया गया था।

सलमान खान का जीवनी Salman Khan ki Jeevani



Related Posts