गोवा में घूमने का स्थान Tourist Places In Goa





Goa Me Ghumne Ka Sthanयदि आप गोवा जाने का योजना बना रहे है। तो आप जानना चाहेंगे कि आप गोवा मे कहां – कहां घूमेंगे। गोवा में पर्यटन के लिए इन सर्वश्रेष्ठ स्थानों को के बारे मे जानें –

कलांगुट बीच Calangute Beach

कलांगुट, गोवा के शीर्ष स्थानों की सूची में सबसे ऊपर है। यह सबसे लोकप्रिय समुद्र तटों में से एक है। उत्तरी गोवा के सबसे बड़ा समुद्र तट कलांगुट बीच गोवा में सबसे अधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है यहां घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों तरह के पर्यटक आते है। गोवा में यह सबसे व्यस्त और वाणिज्यिक समुद्र तट भी है। यहां समुद्र के अद्भुत दृश्य के साथ एक लंबा तटरेखा देखने को मिलता है। कलांगुट बीच पर रेस्तरां, क्लब और शॉपिंग आउटलेट हैं। इस बीच में पानी के खेल का आनंद ले सकते हैं।

किला अगुआडा Aguada

यह 17 शताब्दी का पुर्तगाली किला है। किला अगुआडा उत्तरी गोवा में सिंकरीम बीच पर स्थित है। डच और मराठों से रक्षा के लिए निर्मित, यह पुर्तगालीयों का सबसे मूल्यवान और महत्वपूर्ण किला था। किले के अंदर 1864 में निर्मित 13 मीटर ऊंचे लाइटहाउस हैं और दस लाख लीटर ताजे पानी को स्टोर करने के लिए एक घुमावदार टंकी है। यहां से उन जहाजों को ताजा पानी दिया जाता था जो वहां रुकते थे।

किले की कुछ इमारतें अभी भी अच्छे तरह से हैं जिन्हें जेल में बदल दिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि यह गोवा का सबसे बड़ा जेल है। गोवा में फोर्ट अगुआडा शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक है।

शिमला मे घूमने का जगह Places To Visit In Shimla, Shimla Me Ghumne Ka Jagah

डेल्टन रॉयल कैसीनो Delton Royal Casino

यह गोवा के पंजिम में सबसे बड़ी कैसीनो नाव है। यह 850 लक्जरी गेमिंग के के साथ 40,000 वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में 24 घंटे नॉनस्टॉप पर्यटको को खुशी प्रदान कराता है। कैसीनो तक पहुंचने के लिए आपको एक प्ले पैकेज खरीदने का जरूरत होता है। पैकेज आपको डेलटिन होटल में रहने और कैसीनो तक पहुंचने की सुविधा देता है। कैसीनो सभी राष्ट्रीय छुट्टियों के दिन बंद रहता है।




चापोरा किला Chapora Fort

चापोरा किला बॉलीवुड का पसंदीदा किला है। चापोरा किला चापोरा नदी के मुंहाने पर पुराने गार्ड के रूप में है। यह किला लगभग खंडहर हो गया है। यह जगह फोटो खींचने के शौकीन लोगों के लिए अच्छा जगह है।

बसिलिका ऑफ़ बोम जीसस Basilica of Bom Jesus

यह गोवा का एक धार्मिक विरासत है। गोवा में यह चर्च एक पूर्ववर्ती पुर्तगाली उपनिवेश का एक महत्वपूर्ण विरासत हैं। सदियों से निर्मित इसका वास्तुशिल्प केवल पूजा का ही जगह नही बल्कि यह एक ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व का जगह हैं। बसिलिका ऑफ़ बोम जीसस गोवा के लोकप्रिय चर्चों में से एक है। यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल भी है।

पांडव गुफाएं और अरवलम झरना Pandav caves and Arwalum waterfalls

यह प्रकृति की सुंदरता का साक्षी है। उत्तर गोवा के बिचोलिम शहर के दक्षिण में लगभग 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गुफा परिसर को 5 हिस्सों में बांटा गया है। पांडव या अरवलम गुफाओं के नजदीक एक और आकर्षण अरवलम झरने है। यहां 50 मीटर की ऊंचाई से नीचे के तरफ पानी के झरना का एक शानदार दृश्य देखने को मिलता है। वहां एक पार्क है जहां से आप झरना और झील देख सकते हैं।

मंगेशी मंदिर Mangeshi Temple

गोवा में एक लंबा पुर्तगाली इतिहास और कुछ प्रसिद्ध चर्च हैं, फिर भी यहां सुंदर मंदिर और मस्जिद भी है। गोवा के पोंडा क्षेत्र मे 16 वीं शताब्दी के सफा शाहौरी मस्जिद के साथ-साथ 450 वर्षीय श्री मंगेश शिव मंदिर है। मंदिर की मुख्य विशेषता सात मंजिला दीपक टावर और एक शानदार जल टैंक है, जिसे मंदिर का सबसे पुराना हिस्सा माना जाता है। मंदिर के अंदर एक नंदी का मुर्ती भी है। एक छोटे से पहाड़ी पर स्थित, यह गोवा के सबसे बड़े मंदिरों में से एक है। मंदिरों और चर्चों के कारण भी गोवा धार्मिक यात्रा के लिए भारत में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

दूधसागर फॉल्स Dudhsagar Falls

दूधसागर दो शब्दों से बना है। जिसका अर्थ है दूध का समुद्र। दूधसागर फॉल्स 4 चरण वाला झरना है। यह भारत का चौथा सबसे ऊंचा झरना है। यह झरना मडगांव से 46 किमी की दूरी पर स्थित है। मॉनसून के दौरान यह झरना शानदार दिखाई देता हैं। यहाँ एक रेलवे पुल है जो झरने के ठीक सामने से गुजरता है। जब ट्रेन झरने के पास से गुजरती है तो यात्रियो को झरने का आनंद लेने के लिए ट्रेन की गति धीमी हो जाती है। कुछ लोग दूधसागर स्टेशन पर उतरते हैं और रेलवे की पटरियों पर पीछे की तरफ जाते हैं। लेकिन ऐसा करने के लिए सलाह नही दिया जाता है।

अश्वेम और अरोसीम बीच Ashwem & Arossim Beach

हर आदमी भीड़ वाले समुद्र तटों पर घूमना नहीं चाहता है। गोवा में शांति की तलाश करने वालों के लिए, अश्वेम बीच एक अच्छा जगह है। अंजुना समुद्र तट से 27 मील की दूरी पर उत्तरी गोवा में स्थित है।यह शांत, साफ, कम भीड़ वाला और शांतिपूर्ण है। Arossim Beach एक और यहाँ समुद्र तट है। मागाओ से 12 कि.मी. की दूरी पर स्थित, यह समुद्र तट चमकदार सफेद रेत और palm trees वाला शांतिपूर्ण जगह है। यह समुद्र तट प्रसिद्ध समुद्र तट है।

नौसेना उड्डयन संग्रहालय Naval Aviation Museum

नेवल एविएशन संग्रहालय पूरे एशिया में अपनी तरह का एकमात्र नौसेना उड्डयन संग्रहालय हैं। इसमें एक आउटडोर और एक इनडोर अनुभाग है और 7 अलग-अलग प्रकार के एयरक्राफ्ट, हथियार, रॉकेट, बम, सुरक्षात्मक गियर, पैराशूट आदि प्रदर्शित है।



मोल्लेम नेशनल पार्क Mollem National Park

कर्नाटक के साथ गोवा की पूर्वी सीमा के साथ पश्चिमी घाटों में स्थित मोल्लेम नेशनल पार्क 240 वर्ग किमी से अधिक मे फैला है। इस राष्ट्रीय उद्यान मे जंगली बिल्लियां , पक्षियों, सांपों तथा तितलियों की कई प्रजातियाँ है। यहां 12 वीं शताब्दी का तंबडी सुरला महादेव मंदिर भी है, जो कदंबा वंश के समय का हैं।

Fontainhas

Fontainhas, गोवा का पुराना लैटिन क्वार्टर लगता है। यहां जाने पी ऐसा लगता है जैसे दुनिया के किसी दूसरे हिस्से मे आ गये हों। चमकदार रंगीन घरों से घिरा हुआ संकीर्ण घुमावदार सड़क बालकनी और लाल टाइल वाली छतों के साथ एक बहुत ही सुरम्य जगह है। यहां पुर्तगाली शासन के दौरान एक जलाशय बनाया गया था। माया क्षेत्र में मारुति मंदिर के रास्ते पर फीनिक्स का फव्वारा अभी भी देखा जा सकता है।

रीस मैगोस किला Reis Magos Fort

रीस मैगोस किला गोवा का सबसे पुराना किला है। इसे शुरुआत में वायसराय के निवास के रूप में इस्तेमाल किया गया था और बाद में इसे किले में परिवर्तित कर दिया गया था। यह हाल ही इस किला को जेल के रूप में भी इस्तेमाल किया गया। यह किला मजबूत और विशिष्ट लाल रंग की लेटराइट दीवारों से घिरा हुआ है । किला आसपास के ग्रामीण इलाकों के कुछ उल्लेखनीय दृश्य पेश करता है। यहां से थोड़ी दूरी पर रीस मैगोस चर्च है।

गोवा जाने का सबसे अच्छा समय Best Time to Visit Goa

सर्दियों का समय गोवा जाने के लिए सबसे अच्छा समय है। गोवा में ग्रीष्मकाल के समय बच्चों के साथ छुट्टियों मे घूमना अधिक लोकप्रिय हैं। मानसून के समय में भी गोवा खूबसूरत दिखता है। मानसून के समय मे भी यहां पर्यटक आते है। समुद्र तट के कुछ जगह मानसून के समय बंद कर दिये जाते है। इसलिए आप समुद्र तट के पानी के खेल से चूक जायेंगे , जो मानसून के समय बंद होते है। आप कुछ पानी राफ्टिंग में शामिल हो सकते हैं जो केवल मानसून के दौरान चलता है।

गोवा कैसे पहुंचे How To Reach Goa

गोवा हवाई जहाज , ट्रेन और सड़क से सभी महानगरों और प्रमुख शहरों से आसानी से पहुंच सकते है। यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दाबोलिम में, पणजी से 29 कि.मी. की दूरी पर है। मुख्य रेलवे स्टेशन मडगांव है और वास्को डी गामा में 2 रेलवे स्टेशन हैं।

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनो तरह के यात्रियों के लिए गोवा एक पसंदीदा पर्यटन स्थल बना हुआ है। क्योंकि पूरे भारत में ऐसा कोई स्थान नहीं है। गोवा हनीमून के लिए तथा पूरे परिवार के साथ घूमने के लिए लोकप्रिय स्थान है।



Related Posts