मोटापा के लिए घरेलू उपचार





How To Get Rid Of Stretch Marksमोटापा हमारे शरीर में वसा का अत्यधिक संचय है। यह स्थिति बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) को मापने के द्वारा निर्धारित की जाती है। यदि आपके शरीर मे  बॉडी मास इंडेक्स तीस या अधिक है, तो यह मोटापा की स्थिति माना जाता है। अधिकांश मामलों में मोटापा का कारण खराब जीवन शैली जैसे नींद की कमी, शारीरिक गतिविधि की कमी, अत्यधिक पीने, वसा वाले खाद्य पदार्थों के वजह से होता है। हार्मोन संबंधी समस्याएं और आनुवांशिक कारक भी मोटापा का कारण होता हैं। मोटापा के कारण हृदय रोग, टाइप 2 मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसे गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। स्वस्थ जीवनशैली से आप मोटापा की समस्या का सामना कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने वजन घटाने के लिए कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं।



मोटापा के लिए घरेलू उपचार Home remedies for obesity

करी पत्ता Curry leaf  – रोज सुबह दस करी पत्ता खाना सबसे अच्छा आयुर्वेदिक उपचारों में से एक है, जो मधुमेह और मोटापा से निपटने के लिए प्रयोग किया जाता है। जो मधुमेह, मोटापे के कारण होता है उसमे करी पत्ता का प्रयोग लाभकारी है। 3 से 4 महीने तक नियमित रूप से इस प्राकृतिक उपचार का उपयोग करना चाहिए। करी पत्ता आपके शरीर के वजन को भी कम करने में आपका मदद कर सकता है और यह  कोलेस्ट्रॉल और ट्रेलग्लिसराइड के स्तर को भी कम कर सकता है।

सौंफ Fennel – सौंफ मे मूत्रवर्धक गुण हैं। इसे मोटापा के लिए घरेलू उपचार  (Home remedies for obesity) के लिए प्राकृतिक उपचार के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। आप अपने भोजन से पंद्रह मिनट पहले सौंफ का  चाय पी सकते हैं। थोड़ा भुना हुआ सौंफ को पीस कर पाउडर बनाकर छननी से छान कर इस पाउडर को ½ चम्मच दिन मे 2 बार प्रतिदिन गर्म पानी से लेना चाहिए। यह प्राकृतिक उपचार कब्ज, अपच और पेट गैस को कम करने में मदद करता है।

काली मिर्च Black pepper –  यह मोटापे को नियंत्रित करने में लाभकारी है और वजन घटाने में सहायता करता है। यह शरीर के वसा को जलाने मे मदद करता है। इसके अलावा यह पाचन शक्ति को ठीक करता है। आप को काली मिर्च और आधा नींबू के रस निचोड़ कर चाय बना कर लेना चाहिए। कम से कम एक महीना इस चाय को नियमित रूप से पीना चाहिए।




हरी चाय Green Tea  –  यह  मोटापा के लिए घरेलू उपचार  (Home remedies for obesity) के लिए एक अच्छे घरेलू उपचारों में से एक है जो वजन घटाने मे मदद करता है। एक अध्ययन से पता चला कि हरी चाय  वसा अवशोषण को सीमित करके वजन कम करने में मदद करता है और साथ ही यह वसा का उपयोग करने के लिए हमारे शरीर की क्षमता में वृद्धि करता है। हरी चाय में क्रोमियम, सेलेनियम, जस्ता, कैरोटीनॉड्स, विटामिन सी और अन्य खनिज जैसे पोषक तत्व होते हैं जो आपको अपना वजन कम करने में मदद करते हैं। मोटापा से निपटने के लिए आपको प्रति दिन 3 से 4 कप Green Tea  पीना चाहिए। आप काली मिर्च या अदरक के साथ हरी चाय को ले सकते हैं।

एलोवेरा Aloe Vera –  यह मोटापा के लिए घरेलू उपचार  (Home remedies for obesity) में उपयोगी है। एलोवेरा आपके पाचन तंत्र और आंत से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद कर सकता है। आपको 2 ताजे एलोवेरा के पत्ते लेना चाहिए। एलोवेरा के लुगदी को बाहर निकाल कर एक कप नींबू का रस या अंगूर का रस या संतरे का रस डालना चाहिए। यदि आपके घर में ये रस नहीं है, तो आप पानी का उपयोग कर सकते हैं। आपको इसे 2 से 3 मिनट मिलाना कर लेना चाहिए। यह प्रति दिन कम से कम एक महीने इसका सेवन करना चाहिए।

सेब का सिरका Apple vinegar –  यह सबसे लोकप्रिय घरेलू उपचार में से एक है जो अतिरिक्त वजन कम करने में मदद करता है। सेब का सिरका शरीर मे वसा के संचय को रोकता है।



Related Posts