अयोध्या और फैजाबाद का इतिहास History Of Ayodhya And Faizabad





History Of Ayodhya And Faizabadउत्तर प्रदेश का फैजाबाद जिला अब अयोध्या के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार (06-11-2018) को अपने दिवाली भाषण में घोषणा किये। एक माह पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज रखा था। उत्तर प्रदेश में पहले से ही अयोध्या शहर है, जो फैजाबाद शहर से थोड़ा दूरी पर है । अब फैजाबाद जिले को अयोध्या कहा जाएगा।

अयोध्या और फैजाबाद का इतिहास History Of Ayodhya And Faizabad

ऐसा माना जाता है कि फैजाबाद नाम मुस्लिम शासकों द्वारा रखा गया था। अयोध्या एक प्राचीन शहर है, इसे साकेत नाम से भी जाना जाता है,। कई पौराणिक ग्रंथों में अयोध्या का वर्णन है। फैजाबाद की स्थापना सन् 1722 में नवाब सादत अली खान ने अलग शहर के रूप मे किया था। ऐसा माना जाता है कि सादत अली खान ने फैजाबाद का स्थापना करने के बाद घाघरा नदी के किनारे एक किला और छावनी का निर्माण किया था।

रामायण, महाभारत और अन्य वैदिक ग्रंथों में अयोध्या के बारे मे वर्णन किया गया है। प्राचीन महाकाव्यों के बाद लिखे गए बौद्ध ग्रंथों में, उसी स्थान को साकेत लिखा गया है। अयोध्या नाम का उल्लेख बाद में गोस्वामी तुलसीदास जी के रामचरितमनस में मिलता है। हालांकि, सभी इस बात से सहमत हैं कि अयोध्या इक्ष्वाकू वंश के राजाओं की राजधानी थी, जिस वंश के श्री रामचन्द्र जी थे।




13 वीं शताब्दी के बाद अयोध्या शहर दिल्ली सल्तनत के तहत एक महत्वपूर्ण स्थान था। बाद में अवध की प्रांतीय राजधानी बनाया गया। 1528-29 में, मुगल सम्राट बाबर ने शहर में मस्जिद के निर्माण का आदेश दिया जिसे बाबरी मस्जिद के नाम से जाना जाता है। फैजाबाद और अयोध्या दोनों शहर एक-दूसरे के समीप में हैं।

फैजाबाद की नींव सादत अली खान ने रखी थी। अवध की राजधानी फैजाबाद के तीसरे नवाब, नवाब शुजाउददौला के समय मे एक प्रमुख शहर बन गया था। अवध के चौथे नवाब आसफउदौला ने सन् 1775 में राजधानी फैजाबाद से लखनऊ स्थानांतरित कर दिया। राजधानी बदलने से फैजाबाद का विकास रूक गया।




ब्रिटिश राज के अधीन बना नक्सा अभी वर्तमान मे जहां अयोध्या है वहीं पर दिखाता है। फैजाबाद भी जहां है वहीं पर नक्से मे दिखाया गया है। यह संभव है कि नवाबों के विस्तार वाले मानसिकता से फैजाबाद के विकास करने वालों ने अयोध्या के महत्व को कम कर दिया था। लेकिन अंग्रेजों के शासन के बाद से, अयोध्या हिंदुओं के लिए धार्मिक महत्व के कारण मुख्य रूप से उजागर हुआ।

अयोध्या से फैजाबाद की दूरी और नगरपालिका Distance from Ayodhya to Faizabad and Municipality

फैजाबाद से अयोध्या की दुरी 7 किमी है। यहीं पर अयोध्या नगर निगम का मुख्यालय है।

अयोध्या पहले फैजाबाद नगर निगम का ही हिस्सा था। 1978 में फैजाबाद नगर निगम से अलग हो कर अयोध्या नगर निगम अस्तित्व में आया । बाद में, यह नगर निगम परिषद अयोध्या बन गया।

मई 2017 में, उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर फैजाबाद नगर निगम को अयोध्या नगर निगम के साथ विलय कर दिया, उसके बाद अयोध्या और फैजाबाद नगर पालिकाओं का पूरा काम अयोध्या नगर निगम के अधीन हो गया।

प्राचीन भारत का इतिहास History Of Ancient India



Related Posts