सर्दियों के मौसम मे खाने के लिए फल और सब्जियां Fruits And Vegetables For Winter Season





Fruits And Vegetables For Winter Season

सर्दियों के मौसम मे खाने के लिए फल और सब्जियां Fruits And Vegetables For Winter Season

मौसम के हिसाब से खान – पान स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। मौसम के अनुसार स्थानीय रूप से भोजन करना स्वास्थ्य के लिए अनुकुल रहता है। कई तरह के ताजे फल और सब्जियां बहुत सारे पोषक तत्वों और स्वाद के साथ सर्दियों मे लंबे समय तक खाना संभव है।

विटामिन मे समृद्ध ठंडे मौसम वाले खाद्य पदार्थों के बारे में नीचे दिया गया है –

1. फूल गोभी और बंद गोभी Cauliflower And Cabbage

गोभी स्वास्थ्य और बजट के अनुकुल होता है। गोभी ठंडे मौसम के लिए पसंदीदा है। गोभी विटामिन और खनिज (विटामिन सी और के), फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, और एंटी-कैंसरजन्य यौगिकों से भरपूर होता है । अध्ययनों से पता चला है कि गोलाकार शब्जीयां कोलेस्ट्रॉल, कैंसर और मधुमेह के जोखिम को कम करने मे मदद करती है।

गोभी कैसे खाया जाए – गोभी का शब्जी आम रूप से खाया जाता है। पत्ता गोभी को सलाद के रूप मे कच्चा खाना ज्यादा पौष्टिक होता हैं।




2. आलू Potato

यह कई व्यंजनों में एक प्रमुख आहार हैं। आलू निश्चित रूप से स्टार्च मे उच्च होता हैं और पोटेशियम, मैग्नीशियम, फोलिक एसिड, विटामिन सी तथा प्रोटीन सहित एक प्रभावशाली पौष्टिक है। मीठे आलू (सकरकंद) को अच्छे स्वास्थ का विकल्प माना जाता है ( मीठा आलू बीटा कैरोटीन, विटामिन ए, सी और फाइबर से भरपूर होते हैं)। आलू विभिन्न जगहों पर अलग – अलग किस्म के पूरे साल उपलब्ध होता हैं।

  • आलू के भंडारण की युक्तियाँ: लगभग एक महीने तक के लिए हवादार जगह पर स्टोर किया जा सकता करें। आलू को प्याज और सेब से दूर रखें। कमरे के तापमान पर, आलू को एक से दो सप्ताह तक के लिए रखा जा सकता है।
  • आलू कैसे खाएं: बेक्ड आलू खा सकते है। आलू को शब्जीयों का राजा कहा जाता है। आलू किसी भी हरी शब्जी के साथ पका कर खाया जा सकता है।

3. प्याज Onion

प्याज स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। प्याज को शब्जी , दाल या सलाद के साथ खा सकते है। प्याज का पकौड़ा और सूप बनाकर खाया जा सकता है। प्याज कैलोरी में कम हैं, लेकिन विटामिन सी और फाइबर में उच्च है। प्याज में पाया जाने वाला तत्व खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने मे सहयोग करता हैं और एचडीएल (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) बढ़ाता हैं। प्याज पूरे वर्ष उपलब्ध होता हैं। कई महीनों के लिए ठंडा, सूखे जगह पर रखा जा सकता है। प्याज को फ्रिज मे नही रखना चाहिए। प्याज ठंडा होने पर नरम हो सकते हैं। प्याज को शब्जीयों मे , दाल मे और सलाद के साथ खाया जाता है।

4. बीट्स Beats

बीट्स में एंटीऑक्सिडेंट होता हैं उसे बीटालेन्स कहा जाता है, जो कैंसर और अन्य बीमारियों से लड़ने में मदद करता हैं। यह विटामिन ए, बी, सी, पोटेशियम और फोलेट में समृद्ध हैं। यह चीनी का एक प्राकृतिक स्रोत भी हैं। इसे शाकाहारी व्यंजन बनाने के लिए मुख्य रूप से उपयोग किया जाता है।




5. गाजर Carrot

यह आंखों के लिए लाभकारी है। गाजर एंटीऑक्सीडेंट बीटा कैरोटीन से भरपूर होता है, जो एक यौगिक है जो शरीर में विटामिन ए में बदल जाता है। विटामिन ए , मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली, स्वस्थ आंखें, त्वचा, और श्लेष्म झिल्ली के लिए बहुत आवश्यक है। अध्ययनों से पता चलता है कि गाजर नियमित रूप से खाने पर कैंसर का खतरा कम हो सकता है और कार्डियोवैस्कुलर बीमारी को रोका जा सकता है। गाजर को शब्जियों के तरह कई सप्ताह तक रेफ्रिजरेटर में प्लास्टिक के थैले में रखा जा सकता है। गाजर को सलाद और शब्जी बनाकर खा सकते है। गाजर का हलवा भी शौक से खाया जाता है।

6. मीठे आलू Sweet Potato

मीठे आलू (सकरकंद) फाइबर, बीटा कैरोटीन, विटामिन ए, सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हैं। यह पूरे साल उपलब्ध होता हैं। मीठे आलू को 15 दिनों तक रेफ्रिजरेटर के बाहर ठंडा, सूखे जगह में रखा जा सकता है। मीठे आलू को उबाल कर या आग मे पकाकर खाया जा सकता है।

सर्दीयों के मौसम मे स्वास्थ्य की देख – भाल की युक्तियाँ



Related Posts