योगी आदित्यनाथ की जीवनी, Biography of Yogi Adityanath





Yogi Adityanathयोगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड राज्य के पंचुर, गढ़वाल (पहले उत्तर प्रदेश) में हुआ था। वे एक भारतीय राजनीतिज्ञ और पुजारी हैं।

योगी आदित्यनाथ के बचपन का नाम अजय सिंह बिष्ट है। उनके पिताजी का नाम आनंद सिंह बिष्ट और माता का नाम सावित्री देवी है। योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के एच.एन.बी. गढ़वाल विश्वविद्यालय से B.Sc. गणित में अपनी स्नातक की डिग्री पूरी की। वे अयोध्या राम मंदिर आंदोलन के साथ खुद को जोड़ने के लिए 1990 के आसपास युवावस्था में ही अपना घर छोड़ा। वे  महंथ अवैद्यनाथ से बहुत  प्रभावित थे, जो गोरखनाथ मठ के प्रमुख पुजारी थे। अजय सिंह बिष्ट उनके अनुयायी बने। बाद में उन्हें ‘योगी आदित्यनाथ’ नामित किया गया। बाद मे वे गोरख नाथ मठ के उत्तराधिकारी हो गये।




योगी आदित्यनाथ 1998 में 12 वीं लोकसभा चुनाव में निर्वाचित होकर सबसे कम उम्र के सांसद बनकर इतिहास बना लिया। उस समय वे सिर्फ 26 वर्ष के थे। वे 1998, 1999, 2004, 2009 और 2014 के चुनावों में उन्हें पांच बार गोरखपुर से संसद के लिए चुना गया।  योगी आदित्यनाथ एक फायरब्रांड बीजेपी नेता हैं। वे सक्रिय रूप से हिंदुओं के पक्ष में बोलते है। वे हिंदू युवा वाहिनी  के संस्थापक हैं।




लोकसभा में योगी की उपस्थिति 77% से अधिक है। वे 56 बहसो में भाग लिया है, वे लोकसभा मे 284 प्रश्न पूछे और 16 वीं लोकसभा के दौरान तीन निजी सदस्य विधेयक पेश करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।

उत्तर प्रदेश में 2017 में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान वे भाजपा के स्टार प्रचारक थे भाजपा ने विधानसभा चुनावों में भारी अंतर से जीत हासिल करने के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में नामित किया गया । वे 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिए।

जैसे ही वे मुख्यमंत्री बने, योगी ने तुरंत पुलिस को रोमियो पर कार्यवाई का आदेश दिये और गाय तस्करी पर प्रतिबंध लगाये। वे पूरे राज्य में सरकारी कार्यालयों में  तंबाकू और गुटका पर प्रतिबंध लगा दिये । अधिकारियों ने स्वच्छ भारत मिशन के लिए काम करने के लिए हर साल 100 घंटे समर्पित करने का वचन दिया है। वे मुख्यमंत्री बनने के एक हफ्ते में उत्तर प्रदेश में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।



Related Posts